उत्तराखण्ड हेराल्ड।गोपेश्वर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। वेयर हाउस में ईवीएम निरीक्षण और डबल लॉक खोलने एवं सील करने के दौरान पूरी प्रक्रिया की फोटो एवं वीडियोग्राफी भी की गई। जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता अलादिया, तहसीलदार धीरज राणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, बीजेपी किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द सिंह बजवाल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रभारी अनूप सिंह रावत आदि मौजूद थे।
Related Posts

शीशमबाड़ा प्लांट से कूड़ा निस्तारण न होने पर संबंधित कंपनियों पर पुनः भारी अर्थदंड के निर्देश
- Ganesh Tariyal
- November 26, 2024
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी/प्रशासक नगर निगम सविन बंसल की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय कक्ष में शहर की सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक […]

पुलिस महानिरीक्षक ने लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करने के दिए निर्देश
- Ganesh Tariyal
- June 22, 2024
- 0
देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पौड़ी में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा […]

बरसाती नाले में बहा वाहन, एक बच्ची की मौत, 2 लापता
- Ganesh Tariyal
- August 9, 2024
- 0
चंपावत। जनपद के टनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारी बारिश में एक मैक्स वाहन टनकपुर पूर्णागिरि रोड पर बहने वाले किरोड़ा नाले में बह गया। घटना […]