रुद्रपुर। थाना दिनेशपुर क्षेत्र में बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दिनेशपुर क्षेत्र ग्राम प्रीतम नगर आनंद खेड़ा निवासी असीम(30) पुत्र हर नारायण मंडल शनिवार की रात को बाइक से ससुराल जा रहा था। गदरपुर मटकोटा रोड पर ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिवार के लोग भी पहुंच गए। असीम को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Related Posts
जिलाधिकारी ने सीएम घोषणाओं को शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश
- Ganesh Tariyal
- November 20, 2024
- 0
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक ली। डिग्री कॉलेज जयहरीखाल में विज्ञान व कला […]
उत्तराखण्ड सदन में हुआ पुलिस बैरकों का उद्घाटन
- Ganesh Tariyal
- January 18, 2024
- 0
देहरादून। नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन के भूतल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशानुसार उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस बैरक का उद्घाटन […]
दो पक्षों में जमकर चले लाठी-दंडे, दस गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- June 23, 2024
- 0
रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में दो पक्षों में मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी डंडे चले। वीडियो सोशल मीडिया […]
