उत्तराखण्ड हेराल्ड।गोपेश्वर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। वेयर हाउस में ईवीएम निरीक्षण और डबल लॉक खोलने एवं सील करने के दौरान पूरी प्रक्रिया की फोटो एवं वीडियोग्राफी भी की गई। जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता अलादिया, तहसीलदार धीरज राणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, बीजेपी किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द सिंह बजवाल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रभारी अनूप सिंह रावत आदि मौजूद थे।
Related Posts
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 99 गोल्फरों ने लिया भाग
- Ganesh Tariyal
- May 31, 2025
- 0
नैनीताल। राजभवन गोल्फ क्लब द्वारा आयोजित 20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 9 महिला गोल्फरों सहित कुल 99 गोल्फरों ने भाग लिया। देश […]
नए आपराधिक कानूनो को लागू करने लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी: सीएस
- Ganesh Tariyal
- June 25, 2024
- 0
देहरादून। देशभर में एक जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनो हेतु उत्तराखंड की तैयारी पूरी हो चुकी है। उत्तराखंड की मुख्य […]
मुख्यमंत्री ने एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार कारवाई किये जाने के दिए निर्देश
- Ganesh Tariyal
- December 22, 2023
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय एनसीओआरडी की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि नशीले पदार्थों पर […]
