उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी चम्पावत को निर्देश दिये कि चम्पावत स्थित सर्किट हाउस का विस्तारीकरण का कार्य तेजी से किया जाए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्किट हाउस के विस्तारीकरण में आधुनिकता के समावेश के साथ पर्वतीय शिल्प कला का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपदों में बेहतर निर्माण कार्यों में जिलाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके लिए उन्हें सजगता से कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्किट हाउस में जनता मिलन के लिए उपयुक्त स्थल के साथ सभागार भी बनाया जाय। आवागमन के लिए सुगम मार्ग का निर्माण भी किया जाए।मु ख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत आने वाले समय में बड़ा डेस्टिनेशन बने इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत को निर्देश दिये कि चंपावत में नई टाउनशिप विकसित किये जाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। इस कार्य के बाद चम्पावत में भी श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि भविष्य में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावनाओं के दृष्टिगत सम्पर्क मार्गों के विस्तारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यों में और तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी चम्पावत नवनीत पाण्डे ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चम्पावत में मास्टर प्लान के तहत भूमि चिन्हित कर 05 जोन बनाये गये हैं। जिसमें स्टेडियम, कल्चरल थियेटर, गौल्ज्यू मंदिर परिसर, मल्टीस्टोरी पार्किंग और एप्रोच रोड से सबंधित कार्ययोजना बनाई गई है।
Related Posts
सोनप्रयाग में भूस्खलन के मलबे में दबने से 5 तीर्थयात्रियों की मौत, 3 घायल
- Ganesh Tariyal
- September 10, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राजमार्ग के सोनप्रयाग से लगभग एक किमी दूर गौरीकुंड की तरफ भूस्खलन हो गया था। गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे अनेक […]
सत्संग रूपी ‘औषधि’ से मन के रोगों का सटीक ईलाज़ सम्भवः भारती
- Ganesh Tariyal
- December 31, 2023
- 0
देहरादून। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान देहरादून के आश्रम सभागार में प्रत्येक सप्ताह की भांति रविवार को सत्संग-प्रवचनों एवं मधुर भजन-संर्कीतन के कार्यक्रम का आयोजन […]
गौकशी मामले में फरार गैंगस्टर गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- April 10, 2025
- 0
देहरादून। पुलिस ने गौकशी की घटना में फरार गैंगस्टर को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज […]
