गोपेश्वर। जनपद में फैल रही बीमारियों के बारे में अब हेल्थ ऑफिसर, जिले के किसी भी गांव व शहर में बीमारियों का पता तत्काल लगाने के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लैटफॉर्म पोर्टल की शुरुआत की है। जहां पर अर्बन व रूरल हेल्थ सेंटर की एएनएम संबंधित एरिया में बढ़ने वाली बीमारियों का केस बेस डेटा सीधे पोर्टल पर अपलोड करेंगी, जिस पर ध्यान रखते हुए जनपद स्तर व प्रदेश व केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को उसके निवारण के लिए गंभीर कदम उठाने में सहूलियत होगी। इसको लेकर प्रगति वेडिंग पॉइंट गोपेश्वर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर उमा रावत ने ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम ,ब्लॉक कॉर्डिनेटर आशा कार्यक्रम,आशा फैसिलिटेटर ,डाटा एंट्री ऑपरेटर को एक दिवासीय ट्रेनिंग दी। एसएमओ डॉ उमा रावत ने इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लैटफॉर्म पोर्टल पर बीमारियों का रेकॉर्ड अपलोड करने की जानकारी दी। डॉ उमा रावत जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले के अलग-अलग एरिया में बीमारियों के लक्षण की पुष्टि होने पर सूचना ऑनलाइन माध्यम से हैल्थ विभाग को प्रप्त प्राप्त हो जायेगी। इससे पूर्व बीमारियों का आंकड़ा हेल्थ ऑफिसर प्रदेश सरकार वह केंद्रीय हेल्थ विभाग तक पहुंचने में करीब 1 महीने का वक्त लगता था। इसलिए बीमारियों के प्रकोप को कंट्रोल करने के लिए हेल्थ विभाग की ओर से गंभीर कदम उठाने में देर हो जाती थी।इसको ध्यान में रखते हुए हेल्थ विभाग ने इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफॉरमेशन प्लेटफार्म पोर्टल पर मरीजों में होने वाली बीमारियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने की हिदायत दी। जिससे की बीमारी के फैलने से पूर्व पता चल सके।
Related Posts
मतदान शुक्रवार को, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे वोट
- Ganesh Tariyal
- April 18, 2024
- 0
देहरादून। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों के लिए कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है इसमें उत्तराखंड […]
गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल वृद्धि करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
- Ganesh Tariyal
- January 27, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व कैबिनेट मंत्री […]
सीएम धामी ने चारधाम पर जाने वाली दस बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- Ganesh Tariyal
- May 3, 2025
- 0
देहरादून। ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप परिसर में चार धाम यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति ने चार धाम यात्रा के शुभारंभ पर कार्यक्रम […]
