उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी चम्पावत को निर्देश दिये कि चम्पावत स्थित सर्किट हाउस का विस्तारीकरण का कार्य तेजी से किया जाए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्किट हाउस के विस्तारीकरण में आधुनिकता के समावेश के साथ पर्वतीय शिल्प कला का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपदों में बेहतर निर्माण कार्यों में जिलाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके लिए उन्हें सजगता से कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्किट हाउस में जनता मिलन के लिए उपयुक्त स्थल के साथ सभागार भी बनाया जाय। आवागमन के लिए सुगम मार्ग का निर्माण भी किया जाए।मु ख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत आने वाले समय में बड़ा डेस्टिनेशन बने इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत को निर्देश दिये कि चंपावत में नई टाउनशिप विकसित किये जाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। इस कार्य के बाद चम्पावत में भी श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि भविष्य में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावनाओं के दृष्टिगत सम्पर्क मार्गों के विस्तारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यों में और तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी चम्पावत नवनीत पाण्डे ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चम्पावत में मास्टर प्लान के तहत भूमि चिन्हित कर 05 जोन बनाये गये हैं। जिसमें स्टेडियम, कल्चरल थियेटर, गौल्ज्यू मंदिर परिसर, मल्टीस्टोरी पार्किंग और एप्रोच रोड से सबंधित कार्ययोजना बनाई गई है।
Related Posts
भाकियू एकता शक्ति ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को सौंपा समस्याओं संबंधित ज्ञापन
- Ganesh Tariyal
- July 20, 2024
- 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर माननीय राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी से भाकियू एकता शक्ति उत्तराखंड का प्रतिनिधि मंडल मिला। भाकियू […]
जसपुर क्षेत्र के आगनबाड़ी केंद्र रह गए मात्र सिर्फ दिखावा बन कर
- Ganesh Tariyal
- December 21, 2023
- 0
रिपोर्ट- फहीम अहमदजसपुर। जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र से है, जंहा बाल विकास परियोजना में लगातार लापरवाही देखने को मिल रही है। बच्चो […]
पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को भेजा सलाखों के पीछे
- Ganesh Tariyal
- July 19, 2025
- 0
देहरादून। पुलिस ने चोरी के मोबाइलों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व खुखरी बरामद कर ली। पुलिस […]
