ऋषिकेश। देवप्रयाग में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को खाई से निकाला है। जानकारी के अनुसार आज तड़के करीब तीन बजे एक ट्रक देवप्रयाग से ऋषिकेश की ऒर जा रहा था। तभी ड्राइवर ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान राकेश सिंह(34) पुत्र उमेद सिंह व रविंद्र लाल(26) पुत्र राकेश लाल के रूप में हुई। राकेश सिंह टिहरी के मंजकोट का रहने वाला था, जबकि रविंद्र पौड़ी के श्रीनगर का रहने वाला था।
Related Posts
ब्यूटीशियन पाठ्यक्रम के तहत छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण किया
- Tulsi Ram
- December 14, 2023
- 0
देहरादून। व्यावसायिक शिक्षा के तहत छात्रों को हुनरमंद बनाने के लिए राजकीय इंटर कालेज किशनपुर देहरादून छात्रों के लिए व्यावसायिक पाठृयक्रम संचालित कर रहा है। […]

मूल निवास के लिए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का प्रदेश में उग्र प्रदर्शन
- Ganesh Tariyal
- December 30, 2023
- 0
देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने भू कानून, मूल निवास सहित राज्य निर्माण सेनानियों की समस्त मांगो को लेकर उत्तराखंड के समस्त सांगठनिक जिलों सहित सभी […]

खुलासाः शराब पिलाने के बाद पत्थरों से कुचलकर अमीन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- April 20, 2025
- 0
ऋषिकेश। ढालवाला में चंद्रभागा नदी किनारे अमीन की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले तो मृतक अमीन […]