ऋषिकेश। देवप्रयाग में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को खाई से निकाला है। जानकारी के अनुसार आज तड़के करीब तीन बजे एक ट्रक देवप्रयाग से ऋषिकेश की ऒर जा रहा था। तभी ड्राइवर ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान राकेश सिंह(34) पुत्र उमेद सिंह व रविंद्र लाल(26) पुत्र राकेश लाल के रूप में हुई। राकेश सिंह टिहरी के मंजकोट का रहने वाला था, जबकि रविंद्र पौड़ी के श्रीनगर का रहने वाला था।
Related Posts
समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहींः डीएम
- Ganesh Tariyal
- August 6, 2026
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण […]
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल को ग्रीन गेम्स की थीम पर किया गया आयोजित
- Ganesh Tariyal
- February 12, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल को ग्रीन गेम्स की थीम पर आयोजित किया गया। ग्रीन गेम्स की कल्पना को पूरा करने के लिए […]
नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर सेवा परीक्षा 2024 को स्थगित करने के दिए आदेश
- Ganesh Tariyal
- November 15, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आखिरकार उत्तराखंड सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में 16 नवंबर से […]
