देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 और 9 दिसंबर को एफआरआई में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा लिया। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, जबकि गृहमंत्री अमित शाह 9 दिसंबर को समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अभी 3 लाख करोड़ के करार किए जा चुके हैं, जबकि 44 हजार करोड़ के करारों की ग्राउंडिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कार्य करने के लिए निवेशकों द्वारा जो रुचि दिखाई गई है जिससे राज्य की प्रगति में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य में कार्य करने की अनेक संभावनाएं, इन क्षेत्रों को विशेष फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसे करारों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जा रही है, जिसमें स्थानीय स्तर पर लोगों को सबसे अधिक रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के तहत जो करार हुए हैं, उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारियों को भी इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में देश और विदेश के बड़े उद्योगपति भाग ले रहे हैं। हेल्थ, वेलनेस, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, ऑटोमोबाइल, फार्मा एवं राज्य की आवश्यकतानुसार विभिन्न सेक्टरों पर फोकस किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन निवेशकों से करार हुए हैं, उनको राज्य में निवेश करने के लिए नीतियों का सरलीकरण भी किया गया है। निवेशकों के सुझावों के आधार पर 27 नई नीतियां बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन राज्य को निरंतर मिल रहा है। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए उनके मार्गदर्शन में राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
Related Posts
क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग एवं सड़क मार्गों का निर्माण कार्य तत्परता से किया जा रहा
- Ganesh Tariyal
- August 12, 2024
- 0
रूद्रप्रयाग। केदारघाटी में आपदा के कारण जो सड़क एवं पैदल मार्ग कई स्थानों पर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे उन स्थानों पर जिलाधिकारी […]
कांग्रेस ने हरिद्वार से शुरू की श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा यात्रा
- Ganesh Tariyal
- July 24, 2024
- 0
हरिद्वार। धामों की प्रतिष्ठा बनाए रखने के प्रति आम नागरिकों को जागरूक बनाने के लिए कांग्रेस ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुरूप हरिद्वार हर […]
उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ का मुख्यमंत्री आवास कूच
- Ganesh Tariyal
- September 14, 2024
- 0
देहरादून। अपनी मांगों को लेकर उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। जिनको हाथीबडकला पुलिस स्टेशन के पास रोक दिया गया जिसके […]
