ऋषिकेश। देवप्रयाग में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को खाई से निकाला है। जानकारी के अनुसार आज तड़के करीब तीन बजे एक ट्रक देवप्रयाग से ऋषिकेश की ऒर जा रहा था। तभी ड्राइवर ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान राकेश सिंह(34) पुत्र उमेद सिंह व रविंद्र लाल(26) पुत्र राकेश लाल के रूप में हुई। राकेश सिंह टिहरी के मंजकोट का रहने वाला था, जबकि रविंद्र पौड़ी के श्रीनगर का रहने वाला था।
Related Posts
38वें नेशनल गेम्स के प्रचार वाहन को डीएम चमोली ने दिखाई हरी झंडी
- Ganesh Tariyal
- January 6, 2025
- 0
चमोली। उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले नेशनल गेम्स के मद्देनजर तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। इसी के तहत राष्ट्रीय खेलों […]
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में करेंगे प्रदर्शन
- Ganesh Tariyal
- December 9, 2024
- 0
हल्द्वानी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर हिन्दू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। इसको लेकर हिंदू संगठन 10 दिसंबर को हल्द्वानी […]
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त की जारी
- Ganesh Tariyal
- February 24, 2025
- 0
पौड़ी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी को भागलपुर विहार में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जारी की गयी। कार्यक्रम […]
