देहरादून। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु राज्य में उत्पादित सी ग्रेड माल्टा का 9 रुपये प्रति किग्रा एवं पहाड़ी नींबू (गलगल) का 6 रुपये प्रति किग्रा की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सी ग्रेड फलों के उर्पाजन की कार्यवाही प्रारम्भ की जा रही है। जिसके लिये निर्धारित मानकों के अनुसार सी ग्रेड माल्टा का न्यूनतम व्यास 50 मिलीमीटर से अधिक होना चाहिए। जबकि सी ग्रेड नींबू (गलगल) का न्यूनतम व्यास 70 मिलीमीटर होन आवश्यक है। साथ कटे-फटे आंशिक सड़े-गले फलों का भी विभाग की ओर क्रय नहीं किया जाएगा। साथ ही योजना से उद्यान कार्ड धारकों को आच्छादित किया जाएगा। ठेकेदार व बिचौलियों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। माल्टा व पहाड़ी नींबू का उपार्जन व क्रय 15 दिसम्बर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक किया जाएगा।
Related Posts
10 और 11 दिसंबर को स्कूली छात्रों और आम जानता के लिए खुला रहेगा इन्वेस्टर्स समिट का एग्जीबिशन एरिया
- Ganesh Tariyal
- December 9, 2023
- 0
देहरादून। देहरादूनः उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन समापन के बाद मीडिया सेंटर में सचिव मुख्यमंत्री, डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम और सचिव उद्योग डॉ […]
कल रविवार को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
- Ganesh Tariyal
- November 16, 2024
- 0
बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट कल रविवार 17 नवंबर को रात 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति […]
खुलासाः नशा व पैसों के लेन-देन को लेकर दोस्त ने ही दोस्त की हत्या, गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- July 1, 2024
- 0
हरिद्वार। नशा व पैसों के लेन-देन को लेकर दोस्त ने ही दोस्त की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले का खुलासा करते हुए […]
