देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि आगामी सत्र से प्रदेश के सभी स्कूली बच्चों का बोझ कम किया जाएगा और बस्ते के बोझ कम करने संबंधी आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षाधिकारियों की होगी। स्कूली बच्चों का बोझ करने को लेकर राज्य में संचालित विभिन्न बोर्डों के अधिकारियों के साथ बैठक मे डाक्टर रावत ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 व केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य के सभी विद्यालयों में स्कूली बच्चों के बस्ते का बोझ घटाकर निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिये अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दे दिये गये हैं। शासन से निर्देश जारी होने के बाद आगामी सत्र से नई व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व 26 जनवरी 2024 तक पूरे प्रदेश में निजी स्कूल संचालकों, प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं अभिभावकों के साथ जिला व राज्य स्तर पर बैठकों का आयोजन कर जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
Related Posts
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्य धारा से जुड़े 53 अधिकारी
- Ganesh Tariyal
- April 26, 2024
- 0
मसूरी। भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में 25 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 52 चिकित्सा अधिकारी और 01 उप सेनानी जैग अधिकारी […]
वन अग्नि सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न
- Ganesh Tariyal
- April 7, 2025
- 0
टिहरी। सोमवार को जायका ग्रोथ सेंटर अग्रखाल में वन विभाग के तत्वावधान में वन अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वन […]
राज्यपाल ने तीन दिवसीय वसंतोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार वाहनों को किया रवाना
- Ganesh Tariyal
- February 29, 2024
- 0
देहरादून। राजभवन देहरादून में 01 मार्च से शुरू हो रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2024 के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार वाहनों का गुरुवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट […]
