देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि आगामी सत्र से प्रदेश के सभी स्कूली बच्चों का बोझ कम किया जाएगा और बस्ते के बोझ कम करने संबंधी आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षाधिकारियों की होगी। स्कूली बच्चों का बोझ करने को लेकर राज्य में संचालित विभिन्न बोर्डों के अधिकारियों के साथ बैठक मे डाक्टर रावत ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 व केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य के सभी विद्यालयों में स्कूली बच्चों के बस्ते का बोझ घटाकर निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिये अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दे दिये गये हैं। शासन से निर्देश जारी होने के बाद आगामी सत्र से नई व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व 26 जनवरी 2024 तक पूरे प्रदेश में निजी स्कूल संचालकों, प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं अभिभावकों के साथ जिला व राज्य स्तर पर बैठकों का आयोजन कर जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
Related Posts
दुष्कर्म के दोषी को अदालत से सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा
- Ganesh Tariyal
- January 6, 2026
- 0
देहरादून। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने नाबालिग लड़की को बहला फैसला कर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में दोषी […]
तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने को पूर्व दर्जा मंत्री ने ग्रामवासियों के साथ वन विभाग के अधिकारियों की वार्ता
- Ganesh Tariyal
- October 8, 2023
- 0
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधानसभा के हवालबाग ब्लाक के उडियारी ग्रामसभा में तेंदुए के आतंक से ग्रामवासी भयभीत हैं। इसकी सूचना पर तत्काल उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ […]
महापुरूषों की लगेंगी मूर्तियां: डॉ. धन सिंह रावत
- Ganesh Tariyal
- December 11, 2023
- 0
देहरादून। श्रीनगर नगर निगम के अंतर्गत रामलीला मैदान का पुनर्निर्माण एवं सौन्दरीकरण किया जायेगा, साथ ही नगर क्षेत्र में चार चैराहों का सौन्दरीकरण कर महापुरूषों […]
