देहरादून। परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपर्पज हाल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्पकर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम कलाकारों ने प्रस्तुत किए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह महोत्सव युवाओं के लिए कारगर साबित होगा। उन्होंने सभी से अपने जीवन में उद्देश्य बनाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा करते हुए कहा कि हर विकासखण्ड में एक-एक यूथ सेल बनाएं जाएंगे। उन्होंने सभी से विवेकानंद के आदशरें पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें स्वामी जी के दिखाए मार्ग और उनके आदशरें को अपने जीवन मे आत्मसात करने की जरूरत है, ताकि हम एक श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सके। विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच देता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के दिखाए गए मार्ग और उनके आदर्शो पर चलने कि जरुरत है। विवेकानंद ने कहा है कि हमें अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करने कि आवश्यकता है और उसे पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। साथ ही कहा कि यदि जीवन में लक्ष्य को निर्धारित कर दिया जाए, तो वह लक्ष्य जरूर प्राप्त किया जा सकता है। युवा महोत्सव में हर दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शनिवार को समस्त जनपदों की टीमों एवं ओपन एंट्री की टीमों के प्रतिभागियों के मध्य सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता, जीवन कौशल के अंतर्गत कहानी लेखन प्रतियोगिता व सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे स्थानीय नागरिकों के मनोरंजन के लिए रस्साकशी एवं अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन परेड ग्राउण्ड में किया जाएगा।
Related Posts
उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग का समापन, यूपीसीएल ने जीता खिताब
- Ganesh Tariyal
- October 20, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित उत्तराखंड हेल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन भव्यता से हुआ। इस अनोखे […]
नफरत फैलाने की राजनीति कर रही प्रदेश सरकारः करन माहरा
- Ganesh Tariyal
- July 21, 2024
- 0
देहरादून। कांवड़ यात्रा में नेम प्लेट लगाए जान जाने के फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा यह […]
मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग
- Ganesh Tariyal
- September 15, 2024
- 0
देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में देहरादून, […]
