देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीघ्र ही श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति विराजमान होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देशभर के तीर्थ यात्रियों के आने-जाने का केन्द्र बना रहता है। इस हेतु देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन हेतु देहरादून से अयोध्या श्री राम जन्मभूमि हेतु सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नही है, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं को अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना प्रतीत होती है। इन कठिनाईयों के समाधान हेतु प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाना नितांत आवश्यक है, इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।
Related Posts
भोजनमाताओं व आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिया जाएगा फूड टेस्टिंग में प्रशिक्षण
- Ganesh Tariyal
- August 27, 2024
- 0
देहरादून। सीएस राधा रतूड़ी द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के उत्तराखण्ड की सीमा पर स्थित जिलों में मिलावटी दुग्ध व खाद्य उत्पादों की सयुंक्त निगरानी एवं […]
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मंत्री जोशी ने लिया फीडबैक
- Ganesh Tariyal
- March 4, 2024
- 0
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में बीजेपी के लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 89 कंपनीबाग में गांव भ्रमण कर केंद्र सरकार […]
गाड़ू घड़ा तेल यात्रा ने किया बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान
- Ganesh Tariyal
- May 8, 2024
- 0
टिहरी। गाड़ू घड़ा तेल यात्रा ने बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। श्री लक्ष्मी- नारायण मंदिर डिम्मर से गाड़ूघड़ा तेल यात्रा बुधवार को निकली। 12 […]
