रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी नव मतदाताओं से अपील की कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और सबको मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का सबसे अधिक महत्व होता है। मतदाता ही देश के भाग्य विधाता हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की सबसे अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। जो मताधिकार के प्रयोग के लिए योग्य हो चुके हैं, अपना पंजीकरण कर मतदान करने का अधिकार लें। मतदान करने का पवित्र कार्य सभी को करना चाहिए। हमारी सोच होनी चाहिए कि पहले मतदान, फिर जलपान। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है, इसके परिणामस्वरूप मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं। हमारे युवाओं को भी स्कूल, कॉलेजों, संस्थानों और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने होंगे। इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार श्री किरण चौधरी, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशांक रावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री गौरव कौशिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts

कांवड़िये को जल पुलिस ने डूबने से बचाया
- Ganesh Tariyal
- July 28, 2024
- 0
ऋषिकेश। रविवार सुबह मध्य प्रदेश से आया एक कांवड़िया गंगा में डूबने लगा। भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। […]

अधिकारियों के लिए बनेगी सोशल मीडिया आचार संहिता
- Ganesh Tariyal
- December 26, 2024
- 0
देहरादून। सरकारी अफसरों और कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया आचार संहिता बनने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग से […]

प्रदेशभर में यूपीसीएल जुटा स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद में
- Ganesh Tariyal
- March 15, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड UPCL द्वारा प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं। इसके तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा स्थित निजी […]