शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ जब अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में टैंकर ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में लगभग एक दर्जन यात्रियों के मौत की खबर है. हादसा थाना सेहरा मऊ दक्षिणी के इलाके की है। हादसे के शिकार सभी लोग जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र दमगढ़ा गांव से घटिया घाट गंगा नहाने जा रहे थे। कोहरे के कारण यह भीषण हादसा हुआ। घटना की जानकारी होने पर एसपी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। सुरेश कश्यप अपने ही टेंपो से परिवार के लोगों को गंगा स्नान करवाने जा रहा था, तभी अल्लाहगंज रोड के पास टैंकर ने टेंपो को रौंद दिया. वहीं एसपी ने मदनपुर थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार को मृतकों के परिवार के घर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हादसे पर दुःख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यवक्त की है। साथ ही अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत बचाव करने और घायलों के समुचित निर्देश दिए हैं,
Related Posts
कार की चपेट में आने छात्र की मौत
- Ganesh Tariyal
- March 20, 2024
- 0
देहरादून। कार की चपेट में आकर मोटरसाईकिल सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। […]
एमडीडीए ने अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की
- Ganesh Tariyal
- February 29, 2024
- 0
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ निरंतर रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को तीन […]
गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए कुल 13 प्रत्याशियों द्वारा किया गया नामांकन
- Ganesh Tariyal
- March 27, 2024
- 0
पौड़ी। गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए बुधवार को 05 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन की प्रारंभ तिथि 20 मार्च से व अंतिम […]
