रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी नव मतदाताओं से अपील की कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और सबको मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का सबसे अधिक महत्व होता है। मतदाता ही देश के भाग्य विधाता हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की सबसे अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। जो मताधिकार के प्रयोग के लिए योग्य हो चुके हैं, अपना पंजीकरण कर मतदान करने का अधिकार लें। मतदान करने का पवित्र कार्य सभी को करना चाहिए। हमारी सोच होनी चाहिए कि पहले मतदान, फिर जलपान। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है, इसके परिणामस्वरूप मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं। हमारे युवाओं को भी स्कूल, कॉलेजों, संस्थानों और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने होंगे। इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार श्री किरण चौधरी, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशांक रावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री गौरव कौशिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
प्रधानमंत्री ने डमरू बजाकर जगाई लोगों में ऊर्जा
- Ganesh Tariyal
- April 11, 2024
- 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश के आईडीपीएल खेल मैदान में डमरु बजाकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब […]
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का किया शुभारंभ
- Ganesh Tariyal
- December 19, 2023
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। राज्य के सभी […]
वैज्ञानिक दृष्टि से भी सिद्ध है श्रीमद्भागवत गीताः भारद्वाज
- Ganesh Tariyal
- December 25, 2023
- 0
देहरादून। ब्रह्माकुमारीज के सुभाष नगर, देहरादून, सेवाकेन्द्र पर गीता जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ईश्वर जैसा नाम नही, गीता जैसा ज्ञान नही’ विषयक संगोष्ठी में […]
