देहरादून। राजधानी देहरादून के इंदिरा नगर कॉलोनी स्थित निजी स्कूल में आज दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्कूल स्टाफ ने सभी बच्चों को वहां से दूर किया। सूचना पाकर फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
बताया गया है कि आग स्कूल के स्टोर रूम में लगी, जहां काफी फाइलें और स्कूल ड्रेस रखी थीं। स्कूल की प्रिंसिपल पदमा बन्डारी ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। स्कूल प्रशासन और फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग बुझाई। उन्होंने बताया कि स्कूल में सभी सुरक्षित हैं।
वहीं फायर सर्विस ऑफिसर किशोर उपाध्याय ने बताया कि जैसे ही आग की सूचना प्राप्त हुई कुछ ही समय में अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
