रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रान्ति दल जिला इकाई की बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा सक्रिय सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष बच्ची राम उनियाल के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया।
तिलवाड़ा में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिक्वाण की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें जनपद में संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। ताकि पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके। कहा कि सभी सदस्यों को एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दल के वरिष्ठ नेता व जनपद चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष बच्ची राम उनियाल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख जता गया। दिवंगत आत्मा को दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्व0 उनियाल का जीवन उक्रांद के लिए समर्पित रहा।
बैठक में महामंत्री अजीत भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख विष्णुकांत शुक्ला, डॉ आशुतोष भंडारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, सचिव दुर्गेश शुक्ला, विक्रम फरस्वाण, शम्भू प्रसाद भट्ट सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
