उपचार कराकर लौट रहे पूर्व फौजी की सड़क हादसे में मौत

बागेश्वर। बरेली से उपचार करा कर लौट रहे पूर्व फौजी की कार फाल्दा पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि वाहन में बैठे दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

कपकोट के फरसाली, मल्लादेश निवासी 50 वर्षीय बिशन गिरी पुत्र सोबन गिरी बुधवार की देर रात बरेली से हार्ट व टाइफाड़ का उपचार कराकर घर लौट रहे थे। बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग के फाल्दिया पुल के पास कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई।

घटना में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि वाहन में सवार 35 वर्षीय बसंत गिरी पुत्र भवान गिरी तथा 34 वर्षीय अनिल गिरी पुत्र गोविंद गिरी घायल हो गए।एनडीआरएफ व दमकल कर्मियों ने घायलों को खाई से निकाला तथा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।  मृतक का एक पुत्र और एक पुत्री है। मृतक बिशन गिरी भारतीय सेना से पूर्व सैनिक थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह गांव में खेती-किसानी और सामाजिक कार्यों से जुड़े थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply