कोचिंग सेंटर में धमाका, दो की मौत, कई घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायलों का इलाज जारी है। ये हादसा सन क्लासेज एंड लाइब्रेरी नामक कोचिंग संस्थान में विस्फोट के कारण हुआ। धमाका इतना ज़ोरदार था कि 200 मीटर दूर तक सामान बिखर गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय कोचिंग सेंटर में करीब एक दर्जन से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।

फर्रुखाबाद में हुए हादसे का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया। इस घटना को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply