आबकारी विभाग ने पांच बार किये सीज

बागेश्वर। स्टाक इंट्री में गड़बड़ी, सीसीटीवी व्यवस्था में खामी व ग्राहकों से ओवर रेटिंग मामले को लेकर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शहर के पांच बार को सीज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से आबकारी विभाग को सूचना मिल रही थी कि जिले में कुछ बार संचालक मनमानी कर रहे है। सूचना के बाद आबकारी विभाग ने निरीक्षण के बाद जिले के पांच बारों को सीज कर दिया है। इन बारों में स्टॉक इंट्री में गंभीर गड़बड़ी, सीसीटीवी व्यवस्था में खामी और ग्राहकों से ओवर रेटिंग जैसे मामले पाए गए। इस कार्रवाई से जिले के होटल और बार संचालकों में हड़कंप मच गया है।

जिला आबकारी अधिकारी हरीश चंद्र ने बताया कि पिछले महीने शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में शराब की दुकानों और बारों के निरीक्षण के लिए टीमें गठित की गई थीं। इसी क्रम में बागेश्वर जिले के गरुड़, कपकोट, कांडा और बागेश्वर क्षेत्रों में स्थित देशीकृविदेशी शराब की दुकानों के साथ ही कई बारों की गहन जांच की गई। आबकारी विभाग ने तत्काल प्रभाव से इन सभी पांचों बारों को सीज कर दिया है। बताया कि इन बार लाइसेंस धारकों को एक सप्ताह का समय दिया गया है, ताकि वे अपना पक्ष विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो नियमानुसार लाइसेंस निरस्तीकरण सहित आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply