उत्तराखण्ड हेराल्ड।देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुई राज्यमंत्रिमण्ड की बैठक में मंत्रिमंडल ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मोहर लगाई। मंत्रिमंडल ने 1 अक्टूबर 2005 से पहले के सभी राज्य कर्मचारियों को को पुराने पेंशन व्यवस्था में शामिल करने पर मोहर लगा दी है। मंत्रिमंडल ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए लंबी छुट्टी पर गए शिक्षकों के स्थान पर प्रति कक्षा की दर पर शिक्षक रखने का निर्णय लिया गया ।मन्त्रिमण्डल ने बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रदेश में 539 उत्कृष्ट स्कूल बनाने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों के निर्माण में लगभग 2 सौ 40करोड़ रुपये की लागत आएगी। पिथौरागढ़ और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में 1900 कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरु करने पर भी हामी भर दी है। कल भरने पर मोहर लगाई। कैबिनेट में चर्चा के दौरान सिलक्यारा टनल में केंद्र सरकार के मदद करने, 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने और तीन राज्यों में बंपर जीत पर कैबिनेट ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव भेजने का फैसला भी लिया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मन्त्रिमण्डल ने नंदादेवी कन्या धन योजना में छूटे 35 हजार 388 लाभार्थी को जल्द ही इस योजना में लाने को को हरी झंडी दिखा दी है। परिवहन विभाग में ट्रेनिंग में 100 रुपए का यूसेज चार्जेज अब किसी भी बैंक में जमा किया जा सकेगा। साथ ही जीबी पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान को सरकार निःशुल्क जमीन देगी। वही कार्मिक विभाग के उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक विभाग नियमावली में संशोधन करने का भी निर्णय मन्त्रिमण्डल ने लिया।
Related Posts
रक्षामंत्री, लोकसभा अध्यक्ष व सीएम ने आध्यात्मिक महोत्सव में किया प्रतिभाग
- Ganesh Tariyal
- December 25, 2023
- 0
हरिद्वार। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर […]
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पी.एम. विश्वकर्मा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग सम्बन्धी समीक्षा बैठक सम्पन्न
- Ganesh Tariyal
- February 24, 2025
- 0
टिहरी। पी.एम. विश्वकर्मा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग सम्बन्धी समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सभागार में सम्पन्न हुई। भारत सरकार द्वारा संचालित […]
हरदा ने माना 2019 में चुनाव प्रबंधन के अभाव में कांग्रेस का वोट बैंक घटा
- Ganesh Tariyal
- March 5, 2024
- 0
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य चुनाव लड़ाए जाने की अपनी इच्छा […]
