कन्नौज। गंगा स्नान करने गई महिला और उसकी बेटी की डूबने से मौत। नदी में पैर फिसला, बेटी को बचाने के लिए मां ने लगाई छलांग तेज बहाव में दोनों डूबे, मौके पर हुई दोनों की मौत। दिवाली पर तीन बेटियों के साथ सुबह गंगा नदी नहाने पहुंची थी महिला। बेटी ने की मां से फोटो खींचने की डिमांड की थी फिर हुआ हादसा और दोनों की चली गई जान।
घटना कन्नौज के गुरुसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की हैं, जहां गंगा स्नान करने गई महिला और उसकी बेटी की डूबने से मौत हो गई। इस दौरान पड़ोसी महिला भी बचाने की कोशिश में डूबते-डूबते बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद मां-बेटी का शव बरामद कर लिया गया।
ये मामला गुरुसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के फराहरन गांव का है – जहां रहने वाली प्रीति अपनी बेटियों और पड़ोसी के साथ गंगा स्नान करने के लिए गई थी – जहां प्रीति ने अपनी 2 छोटी बेटियों को नहलाकर किनारे बैठा दिया था। इसी दौरान प्रीति की बड़ी बेटी निशा (15) चबुतरे में खड़े होकर अपनी मां से एक फोटो खींचने की बात कही। प्रीति मोबाइल उठा ही रही थी कि निशा का पैर फिसला और वह गंगा में समा गई। वहीं बेटी को नदी में गिरते देख प्रीति ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान प्रीति और उसकी बेटी निशा दोनों डूब गए।
वहीं मां-बेटी को बचाने के लिए पड़ोसी महिला सुनीता भी नदी में कूदी, लेकिन वह दोनों को बचाने में असफल रही। स्थानीय गोताखोरों ने कई घंटों के बाद दोनों के शवों को दुर्घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर से बरामद किया, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
