नई दिल्ली। भारतीय पोलो टीम ने कॉग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने अर्जेंटीना को 10-9 के करीबी अंतर से हराया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रिजिजू, सांसद और पोलो खिलाड़ी नवीन जिंदल तथा कवि कुमार विश्वास मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
मुकाबले के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सांसद नवीन जिंदल ने भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत देश के लिए गर्व का क्षण है।
