युवा कांग्रेस संगठन में आंतरिक चुनाव प्रक्रिया शुरू

देहरादून। भारतीय युवा कांग्रेस को मजबूत बनाने, समाज के हर वर्ग के युवाओं को राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ने, उन्हें समान अवसर प्रदान करने और नए नेतृत्व के विकास के लिए राहुल गांधी ने “नेता बनो और नेता चुनो” अभियान के तहत भारतीय युवा कांग्रेस के संगठन में आंतरिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू की है। यह लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी के तहत उत्तराखंड में युवा कांग्रेस का चुनाव होना है। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए देहरादून हेतु नियुक्त भारतीय युवा कांग्रेस के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर नव प्रभात प्रशान्त ने विस्तृत जानकारी साझा की।

उत्तराखंड प्रदेश में यूथ कांग्रेस चुनाव का पहला चरण नामांकन प्रक्रिया होगी, जो 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इसमें वही उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 26 अक्टूबर 1989 से 24 अक्टूबर 2007 के बीच है। जो किसी अन्य राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं। जिन पर किसी प्रकार के आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं, या यदि हैं, तो उसका प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। नामांकन के समय उम्मीदवार को आयु प्रमाणपत्र के रूप में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र, इनमें से किसी एक की मूल प्रति, ऐप पर वोटर आईडी कार्ड के साथ अपलोड करनी होगी। इसके साथ एक 8 सेकंड का वीडियो अपलोड करना अनिवार्य है, जिसमें उम्मीदवार यह कहते हुए दिखाई और सुनाई देंः “मैं (अपना नाम) भारतीय युवा कांग्रेस का सदस्य बन रहा/रही हूं।”वीडियो और आवाज स्पष्ट रूप से दिखनी और सुनाई देनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास वोटर ई-कार्ड की मूल प्रति नहीं है, उन्हें डाउनलोड की गई प्रति के साथ आधार कार्ड भी लगाना आवश्यक है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी अन्य उम्मीदवार के विरुद्ध शिकायत करनी है, तो उसे प्रमाण के साथ घ्1000 की ऑनलाइन फीस जमा कर 1 नवंबर 2025, शाम 5 बजे तक प्रस्तुत करना होगा।

मतदान प्रक्रिया 10 नवंबर 2025 से 9 दिसंबर 2025 तक शाम 5 बजे तक चलेगी। सभी श्रेणियों के सदस्यों को सदस्यता शुल्क के रूप में घ्50 जमा करना होगा। इसमें किसी को छूट नहीं होगी। हालांकि, नामांकन के समय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और बीपीएल उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। इसके लिए जाति प्रमाण पत्र और बीपीएल कार्ड की मूल प्रति अपलोड करना आवश्यक है।

Leave a Reply