महिला आयोग की चेतावनी, ऑनलाइन दोस्ती से रहें सावधान

देहरादून। सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के बीच अनजान लोगों से संपर्क में आने के कारण, कई मामले महिला आयोग तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने खास अपील करते हुए कहा है कि, महिलाएं और लड़कियां किसी भी अपरिचित व्यक्ति से ऑनलाइन चौटिंग या फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले सावधानी रखें।

उन्होंने चेतावनी दी कि, जल्दबाज़ी में की गई वर्चुअल दोस्ती, कई बार गंभीर अपराधों की वजह बन जाती है, इसलिए साइबर सतर्कता बेहद ज़रूरी है।

Leave a Reply