चंपावत। चंपावत जिले के बागधार क्षेत्र में बारात से लौटते हुए एक वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुँची। वाहन में 10 लोग सवार थे जिनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि पांच घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।
कठिन भू-भाग और खड़ी ढलान के बावजूद एसडीआरएफ ने रोप सिस्टम और स्ट्रेचर की मदद से गहरी खाई में उतरकर सभी मृतकों के शवों को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया।
घटना की जानकारी मिलने ही उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बेहतर ईजाल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
