उत्तराखंड में बजट सत्र 9 मार्च से गैरसैण में होगा शुरू

देहरादून। उत्तराखंड का बजट सत्र 9 मार्च सोमवार से गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधान सभा में आयोजित किया जाएगा। सत्र 13 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्र के लिए 500 से अधिक प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं। विधानसभा सचिव धनंजय की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है।

Leave a Reply