चम्पावत। चम्पावत जिले के न्यायिक बन्दीगृह लोहाघाट से 41 विचाराधीन कैदियों को पिथौरागढ़ जिला जेल में शिप्ट किया गया है। चम्पावत जिले के फुंगर में 196 कैदियों के लिए जिला जेल का निर्माण कार्य गतिमान है। कार्य पूरा हो जाने के बाद इन विचाराधीन कैदियों को वापस चम्पावत जिले में स्थानांतरित कर दिया जाएगा ।
न्यायिक बंदीगृह प्रभारी लोहाघाट मोही उद्दीन ने बताया शासन के निर्देशों के तहत कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 41 विचाराधीन कैदियों, जिनमे एक महिला और 40 पुरूष कैदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच पिथौरागढ़ जिला कारागार भेज दिया गया है। उन्होंने बताया की बंदीगृह वाले स्थान पर कानूनगो चौकी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है ।
