कुमाऊं क्षेत्र में मानव तस्करी रोकने एवं बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत बनाने के लिए अल्मोड़ा में आज एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में पुलिस, एस एस बी, आईटीबीपी और अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चम्पावत नैनीताल बागेश्वर के मानवाधिकार संगठनों, बाल संरक्षण समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सेमिनार में वक्ताओं ने मानव तस्करी और बच्चों और महिलाओं पर होने वाले अन्य प्रकार के उत्पीड़न और सामाजिक बुराईयों, साईबर अपराधों के बारे में बताया।
इस मौके पर आईटीबीपी के डीआईजी रवि पण्डिता ने कहा कि सेमिनार में मानव तस्करी के विभिन्न पहलुओं पर मंथन हुआ। मानव तस्करी को रोकने के लिए परस्पर समन्वय बनाया जाएगा। सेमिनार के संयोजक दीप चंद्र बिष्ट ने कहा कि कुमाऊं के जनपदीय सीमा क्षेत्रों और जनपदों में बाल संरक्षण, और मानव तस्करी को रोकने के लिए जन शैक्षिक और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
