मानव वन्य जीव संघर्ष रुकने का नहीं ले रहा नाम

नैनीताल। नैनीताल जिले में मानव वन्य जीव संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 10 दिनों के अंदर जिले में मानव वन्य जीव संघर्ष की दो बड़ी घटनाएं हुई हैं जिसमें दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वन विभाग की टीम ने एक बाघ और 2 गुलदार को ट्रैंक्यूलाइज किया है। वहीं जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लेपर्ड का मूवमेंट बना हुआ है जिससे लोगों में दहशत है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों की आवाजाही देखी गई है वहां पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिये गए हैं।

Leave a Reply