सितारगंज में 02 वन्यजीव तस्करों से हाथी का दांत किया बरामद

सितारगंज। उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊ यूनिट ने जनपद उधमसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से 02 वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे एक हाथी दांत बरामद किया है। इस हाथी दांत की लम्बाई 03 फीट 03 इंच है जबकि इसका वजन 07.82 किलो के लगभग है। इस दांत की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ है।

इस संबंध में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ ने सूचना के आधार पर सितारगंज क्षेत्र में सोमवार देर रात बराकोली वन रेंज, कल्याणपुर, सितारगंज में कुमाऊ एसटीएफ और वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग पर 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन तस्करों के कब्जे से एक हाथी दांत बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि हाथी दांत एवं हाथी के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है। इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है। इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply