हरिद्धार। हरिद्धार गंगा नदी के तेज़ बहाव में फंसे दो युवकों की एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर जान बचाई। स्नान करने के दौरान एक युवक नदी की चपेट में आ गया था, वहीं एक अन्य युवक भी बहाव में फंसकर डूबने लगा था।
घटना स्थल पर मौजूद SDRF टीम ने तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया और दोनों युवकों को सकुशल बाहर निकाला। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से गंगा नदी तथा अन्य जलधाराओं में स्नान करते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
