केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों पर कार्रवाई

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मारपीट कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ आपस में मारपीट करते नजर आ रहे थे। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देश पर गौरीकुंड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घोड़ों के टकराने और पैसों के विवाद को मारपीट की वजह बताया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने यात्रा मार्ग पर काम कर रहे सभी लोगों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply