दिल्ली। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री शोध पीठ योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रमुख राष्ट्रीय पहल का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, प्रयोगशालाओं, अनुसंधान संस्थानों और उद्योगों से भारतीय मूल के प्रतिभाशाली अनुसंधानकर्ताओं, वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और पेशेवरों को देश भर के प्रमुख सरकारी उच्च शिक्षा संस्थानों, राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं और अनुसंधान केंद्रों की ओर आकर्षित करना है। यह योजना उन्नत कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और साइबर सुरक्षा सहित राष्ट्रीय प्राथमिकता के 13 विषयगत क्षेत्रों में देश के तेजी से विस्तारित अनुसंधान, विकास, नवाचार और प्रौद्योगिकी तंत्र के साथ वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रतिभाओं को जोड़ेगी। भाग लेने वाले संस्थानों और फैलो का चयन एक सशक्त समिति की देखरेख में एक कठोर प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। पीएमआरसी फेलो को फैलोशिप और अनुसंधान अनुदान सहायता, प्रयोगशालाओं और अनुसंधान अवसंरचना तक पहुंच और देश के अग्रणी सरकारी संस्थानों के साथ काम करने के अवसर प्राप्त होंगे। विस्तृत दिशानिर्देश, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया पीएमआरसी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री शोध पीठ योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए
