बागेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से बरामद की अवैध चरस

बागेश्वर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने आरे-द्यांगड़ बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार से 962 ग्राम अवैध चरस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू आर्या, विरेन्द्र कुमार और युगराज कुमार के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply