एसआईआर: मतदाताओं को दिए गए नोटिसों पर सुनवाई जारी

देहरादून। उत्तराखंड निर्वाचन आयोग, राज्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चला जा रहा है। एसआईआर के दूसरे चरण के अंतर्गत मतदाताओं को दिए गए नोटिसों पर सुनवाई की जा रही है। 

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने मीडिया को बताया कि 71 लाख, 33 हजार 785 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत 19 लाख मतदाताओं को जानकारियों में त्रुटि होने पर नोटिस दिए जा रहे हैं और ईआरओ तथा बीएलओ स्तर पर इसकी सुनवाई भी की जा रही है।

Leave a Reply