बागेश्वर में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

बागेश्वर। बागेश्वर जिले की कांडा तहसील क्षेत्र के, ‘बाझ-झिरौटी’ गांव में गुलदार ने 48 वर्षीय महिला को मार डाला। घटना आज दोपहर बाद की है। ग्रामीणों ने बताया कि, महिला कमला देवी, गांव की बारी के अनुसार, करीब 19 परिवारों के, 50 से अधिक मवेशियों को चराने के लिए पास के जंगल गई थीं। उनके साथ, उनके पति, पूरन राम भी मौजूद थे। वहीं, पड़ोस में रहने वाला, एक युवक भी बकरियां चरा रहा था।

बताया गया कि, क्षेत्र में उस समय तेज बारिश के साथ, घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने, अचानक कमला देवी पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। प्रभागीय वनाधिकारी, आदित्य रत्न ने बताया कि, मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply