लोकसभा से बैंककार बही साक्ष्य विधेयक 2026 पारित

नई दिल्ली। मानसून सत्र के दौरान लोकसभा ने बुधवार को बैंककार बही साक्ष्य विधेयक, 2026 पारित कर दिया। विधेयक का उद्देश्य बैंककारों की बहियों से संबंधित साक्ष्य के कानून को समकालीन डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था के अनुरूप बनाना और उससे जुड़े प्रावधान करना है।

संसद में लिखित उत्तर में सरकार ने बताया कि देश का घरेलू कोयला उत्पादन लगातार दूसरे वित्त वर्ष एक अरब टन से अधिक रहा। वित्त वर्ष 2024-25 में घरेलू कोयला उत्पादन 1,047.52 मिलियन टन और वित्त वर्ष 2025-26 में 1,039 मिलियन टन दर्ज किया गया।

सरकार ने यह भी बताया कि पैक्स के कंप्यूटरीकरण परियोजना के तहत 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 79,630 पैक्स को मंजूरी दी गई है।

लिखित उत्तर के अनुसार, अब तक 54,707 पैक्स को ई-पैक्स घोषित किया जा चुका है। एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से 51.58 करोड़ लेनदेन किए जा चुके हैं।

Leave a Reply