भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से मानक महोत्सव 2026 का किया आयोजन

रुद्रपुर। रुद्रपुर में विश्व मानक दिवस के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस की ओर से मानक महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम रहीकृबेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण और किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने गुणवत्ता, मानकीकरण और उपभोक्ता सुरक्षा पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में बीआईएस केयर ऐप के जरिए हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की पहचान और सत्यापन की जानकारी दी गई। वहीं, तकनीकी सत्रों में स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता और सतत विकास में गुणवत्ता मानकों की भूमिका पर चर्चा हुई।

बीआईएस के निदेशक हेमंत आड़े ने बताया कि उद्योगों के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित प्रावधानों के तहत लाइसेंस अब एक बार में पांच वर्ष के लिए जारी किए जा रहे हैं, जिससे उद्योगों को अनुपालन में सहूलियत मिलेगी।

Leave a Reply