पाबौ। पाबौ में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विशेष शिविर आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग और एलिम्को के सहयोग से आयोजित शिविर में 105 लोगों को सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया। पात्र लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनका दैनिक जीवन आसान हो सके।
अधिकारियों के मुताबिक, एलिम्को के सहयोग से जनपद के विभिन्न विकासखंडों में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। वहीं, शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए सरकार और समाज कल्याण विभाग का आभार जताया। प्रशासन ने पात्र वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों से जरूरी दस्तावेजों के साथ ऐसे शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
