प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET 2026 का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET 2026, का पहला चरण आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। आज लखनऊ सहित प्रदेश के 60 जनपदों में 1372 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई।  पहली पाली सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:00 तक चली जबकि द्वितीय पाली का इम्तहान अपराह्न 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला। आज की परीक्षा के लिए लगभग 12 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले गहन तलाशी से गुजरना पड़ा और उनका बायोमैट्रिक डाटा भी संग्रहित किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से सजीव रूप से की गई। लखनऊ स्थित मुख्य कंट्रोल रूम से लगातार सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए रखी गई। अगले चरण की परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को होगी

Leave a Reply