देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित के क्षेत्र में की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इसे बढ़ावा देने से देश की वैज्ञानिक क्षमता और विकास को मजबूती मिलेगी। वे आज देहरादून स्थित वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘महिला सहभागिता एवं सशक्तीकरण‘ कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि बालिकाओं में विद्यालय स्तर से ही विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा विकसित करने के लिए उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण, प्रयोगशालाओं और अनुसंधान के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। राज्यपाल ने स्थानीय महिलाओं के पारंपरिक ज्ञान और अनुभव के आधार पर रोजगार के अवसर सृजित करने पर भी बल दिया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने ‘नशा मुक्त भारत ऐप हैकाथॉन’ का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और तकनीकी क्षमता का उपयोग नशे के विरुद्ध जागरूकता, परामर्श और सहायता के लिए डिजिटल समाधान विकसित करने में किया जाना चाहिए।
