रुद्रप्रयाग। यहां नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत के नेतृत्व में “सफाई अपनाओं बीमारी भागाओ“ अभियान के तहत नगर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव किया गया। इस दौरान आम जनमानस को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
नगरपालिका अध्यक्ष संतोष रावत के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों के अलावा सभासदों ने नगर क्षेत्र के पैदल मार्गों पर सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव किया। इस दौरान एकत्रित कूडे को उचित निस्तारण के लिये भेजा गया। पालिकाध्यक्ष संतोष रावत ने बताया कि गंदगी से अनेको प्रकार की बीमारी फैलती है इसलिए साफ-सफाई अति आवश्यक है। उन्होेने नगर क्षेत्र की जनता को अपने आस-पास साफ-सफाई रखने व कूडेदान का प्रयोग करने की अपील की।
