देहरादून। देहरादून पुलिस ने चेकिंग के दौरान देहरादून-ऋषिकेश सड़क मार्ग पर एक वाहन से संरक्षित प्रजाती के 14 छोटे-बडे कछुए बरामद किए हैं, जिनके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर कार सवार दम्पति कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाये और न ही उनसे सम्बन्धित कोई वैध कागजात दिखा पाए। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त बेताबनाथ ने बताया कि वह कबाडी का काम करता है और कछुओं को उन्होने नजीबाबाद निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था, जिन्हें वह तस्करी कर अपने घर ऋषिकेश ला रहे थे और कछुओं को स्थानीय खरीददारों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पकड़े गए अभियुक्त बेताबनाथ और उसकी पत्नी बरखा, काले की ढाल, सपेरा बस्ती, ऋषिकेश के रहने वाले हैं।
