डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन

कोटद्वार। डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जोन-1 द्वारा आयोजित समता, प्रेरणा सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन आज कोटद्वार के झंडीचौड़ स्थित अंबेडकर पार्क में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण और उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश से आए विधायकों ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। इसके बाद डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा,  सामाजिक उत्थान और कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 50 से अधिक व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। बच्चों के बीच अंबेडकर जी के जीवन और विचारों पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि अंबेडकर को सम्मान देने का वास्तविक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है, जहां सबका साथ-सबका विकास के मार्ग पर देश आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply