पद्म पुरस्कार 2026 से सम्मानित होने वाली विभूतियों में प्रदेश के 11 लोग शामिल

लखनऊ। पद्म पुरस्कार 2026 से सम्मानित होने वाली विभूतियों में प्रदेश के 11 लोग शामिल हैं। इनमें एन. राजम को पद्म विभूषण सम्मान जबकि अन्य 10 को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

लखनऊ के प्रसिद्ध रंगकर्मी , वैज्ञानिक और फिल्म अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी को कला और अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा। श्री रस्तोगी ने कहा कि पद्म पुरस्कार के लिये चुना जाना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है।  गौतमबुद्ध नगर के पैरालंपियन प्रवीण कुमार को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार के लिय़ा चुना गया है।  2024 पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रवीण ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का पल है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमिक शाह ने पद्म पुरस्कारों के लिए चयनित प्रदेश की विभूतियों को शुभकामनाएं दी हैं। एल सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि अपने कार्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान देने वाली उत्तर प्रदेश की विभूतियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने कहा कि इन लोगों ने यह सिद्ध किया है कि सामाजिक दायित्वों का सजगता से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में प्रभावी सहयोग दिया जा सकता है।

Leave a Reply