सुकमा में एक महिला समेत 22 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। सुकमा जिले में आज एक महिला सहित बाईस माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन रोहित शाह ने इस बारे में जानकारी दी। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत पचास-पचास हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

Leave a Reply